Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 04:58 PM IST | 1 min read
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची आवेदन संख्या के अनुसार तिथिवार / पालीवार आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर की गई है।

नई दिल्ली : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने एक्स-रे तकनीशियन पद के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीटीएससी ने दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से एक्स-रे टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर चयन के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में कैटेगरीवाइज न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक के आधार पर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य कराया जाना है।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य 23 से 25 मार्च 2026 तक दो पालियों- पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे शाम 5:30बजे तक बिहार तकनीकी सेवा आयोग, 19, हार्डिंग रोड, पटना में संभावित है।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची आवेदन संख्या के अनुसार तिथिवार/पालीवार आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर की गई है।
बिहार एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित होने के बाद आयोग द्वारा उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या/पंजीकरण संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जन्म तिथि डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।