Trusted Source Image

BSEB SAV Class 6 Admit Card 2027: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर को, प्रीलिम्स एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 08:29 AM IST | 1 min read

बिहार सिमुलतला कक्षा 6 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार एसएवी कक्षा 6 प्रीलिम्स प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार एसएवी कक्षा 6 प्रीलिम्स प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 9 अक्टूबर को सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV) कक्षा 6 प्रारंभिक परीक्षा 2027 के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com के माध्यम से हॉल टिकट जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार सिमुलतला कक्षा 6 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

BSEB Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Prelims Exam 2027: परीक्षा कार्यक्रम

बीएसईबी एसएवी क्लास 6 प्रीलिम्स 2026 एंट्रेंस एग्जाम 24 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

Also readDelhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली सरकार ने 581 छात्राओं को विद्या वाहिनी योजना के तहत बांटी साइकिलें

बीएसईबी ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कुल 120 सीटें निर्धारित की हैं। इनमें 60 सीटें लड़कों और 60 सीटें लड़कियों के लिए हैं। बिहार बोर्ड द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय (SAV), जमुई में कक्षा 6 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

BSEB SAV Class 6 Prelims Admit Card 2027: डाउनलोड करें

बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय क्लास 6 एडमिट कार्ड 2027 डाउनलोड करने के चरण नीचे जांच सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाएं।
  • ‘एडमिट कार्ड प्रीलिम्स एग्जाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर और पासवर्ड या OTP दर्ज करें व सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर बीएसईबी एसएवी एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • इसे जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications