Trusted Source Image

SCI JCA Recruitment 2026: एससीआई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट नोटिफिकेशन 250 पदों के लिए जारी, आज से करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 07:48 AM IST | 2 mins read

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर चयनित कैंडिडेट को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये और साथ में लागू भत्ता दिया जाएगा।

एससीआई जेसीए 2026 एप्लीकेशन लिंक 7 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे सक्रिय होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एससीआई जेसीए 2026 एप्लीकेशन लिंक 7 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे सक्रिय होगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (Group-B Non-Gazetted post) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर से एससीआई जेसीए एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये और एससी/ एसटी/ ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/ पूर्व-सैनिक/ दिव्यांग व्यक्तियों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से 250 पद (संभावित) भरे जाएंगे।

SCI Junior Court Assistant Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण

  • आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, कंप्यूटर की जानकारी और कंप्यूटर पर 35 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफिसर्स एंड सर्वेंट्स (कंडीशन्स ऑफ़ सर्विस एंड कंडक्ट) रूल्स, 1961’ के नियम 4A के अनुसार मिलेगा।

Also readIB MTS Final Result 2026: आईबी एमटीएस फाइनल रिजल्ट mha.gov.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

एससीआई जेसीए भर्ती 2026 के लिए 1 सितंबर, 2026 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल अधिकतम उम्र सीमा 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में ऑब्जेक्टिव टेस्ट (MCQ), टाइपिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा (वर्णनात्मक) और इंटरव्यू चरण शामिल है।

ऑब्जेक्टिव परीक्षा 20 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पद पर चयनित कैंडिडेट को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये और साथ में लागू भत्ता दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट जेसीए नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

SCI Junior Court Assistant Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों की मदद से 7 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से एससीआई जेसीए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
  • अब, जूनियर कोर्ट असिस्टेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • ओपन पीडीएफ में दी गई लिंक की मदद से पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications