Trusted Source Image

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 21 मार्च से आवेदन

Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 03:55 PM IST | 1 min read

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होगी और 20 अप्रैल तक चलेगी।

एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एसएसबी कांस्टेबल, ट्रेड्समैन और ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।

एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 23 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयुसीमा पद के अनुसार आलग-अलग होगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पद के अनुसार आयुसीमा देखना चाहिए।

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026 : रिक्तियों की संख्या

एसएसबी कांस्टेबल (पशु चिकित्सा, ड्राइवर, माली, पानी ढोने वाला, मोची, दर्जी, धोबी, नाई, वेटर, बढ़ई और नर्सिंग ऑर्डरली) पदों के लिए कुल 827 रिक्तियों की घोषणा की गई है।

पद का नाम
अनारक्षित
ईडब्ल्यूएस
अन्य पिछड़ा वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
कुल पद
कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)
21
1
2
4
6
34
कांस्टेबल (ड्राइवर) - केवल पुरुष
244
45
145
81
38
553
कांस्टेबल (माली)
18
3
7
9
4
41
कांस्टेबल (वॉटर कैरियर)
5
0
0
0
0
5
कांस्टेबल (मोची)
15
1
1
6
2
25
कांस्टेबल (दर्जी)
19
3
6
9
4
41
कांस्टेबल (धोबी)
32
7
10
20
5
74
कांस्टेबल (नाई)
21
4
10
5
3
43
कांस्टेबल (वेटर)
3
0
0
0
0
3
कांस्टेबल (बढ़ई)
4
0
1
1
1
7
कांस्टेबल (नर्सिंग अर्दली)
60
1
0
0
0
61
कुल योग
442
65
182
135
63
887

Also read MPESB Recruitment 2026: एमपी वन रक्षक, फील्ड गार्ड, जेल प्रहरी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 30 अप्रैल तक बढ़ी

SSB Recruitment 2026 Notification: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)
100 रुपये
अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (एसटी) / भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार
शून्य (NIL)

SSB Constable Tradesman Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न होते हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट है और इसमें नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रश्न सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता और भाषा से संबंधित होते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications