Trusted Source Image

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: बीपीएससी सिविल जज भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | March 17, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी सिविल जज पदों पर नियुक्ति के लिए चयन, लिखित (मुख्य) परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा के सभी चरणों को पास करना होगा।

अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि तक कम से कम तीन वर्षों का बार में लॉ की प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि तक कम से कम तीन वर्षों का बार में लॉ की प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के अंतर्गत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती का कल 18 मार्च 2026 आखिरी दिन है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयुसीमा में नियमानुसार छूट लागू होगी।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
पदों की कुल संख्या
अनारक्षित वर्ग
69
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
17
अनुसूचित जाति (SC)
28
अनुसूचित जनजाति (ST)
02
अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (EBC)
36
पिछड़ा वर्ग (BC)
21
कुल योग
173

Also read UPSSSC Recruitment 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन नोटिफिकेशन 402 पदों के लिए जारी, आवेदन 15 अप्रैल से शुरू

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

बीपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विधि स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि तक कम से कम तीन वर्षों का बार में लॉ की प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए।

BPSC Civil Judge Prelims 2026: प्रीलिम्स पैटर्न

बीपीएससी सिविल जज प्रारम्भिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो बहुविकल्पों पर आधारित होगा, जिसमें से एक सही उत्तर होगा। इस परीक्षा में ओएमआर उत्तर पुस्तिका का प्रयोग किया जाएगा। दोनों प्रश्न पत्रों का पाठ्यक्रम सेम होगा।

पत्र
विषय
प्रश्नों की संख्या
परीक्षा की अवधि
पूर्णांक
प्रथम पत्र
सामान्य अध्ययन
100
1.30 मिनट
100
द्वितीय पत्र
विधि (Law)
150
2 घंटे
150

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: इंटरव्यू विवरण

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) के लिए क्वालीफाइंग अंक 35 प्रतिशत होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) में उपस्थित होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications