Delhi University: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची के इलाज के लिए डीयू ने दी 17 करोड़ की सहायता को मंजूरी
Santosh Kumar | November 13, 2026 | 07:29 PM IST | 2 mins read
बच्ची के उपचार के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विशेष समिति गठित की जिसने बच्ची के जीवन रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया तथा 17 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की है।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की पहल ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्ची के इलाज का रास्ता खोल दिया है। विश्वविद्यालय ने 9 महीने की एक बच्ची के इलाज के लिए 17 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह बच्ची 'स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग' (एसओएल) के एक फैकल्टी सदस्य की बेटी है और 'स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी' (एसएमए) टाइप-II नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।
बच्ची के उपचार के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने विशेष समिति गठित की जिसने बच्ची के जीवन रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लिया तथा 17 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की है।
इस निर्णय के माध्यम से डीयू ने यह संदेश दिया है कि संस्थानों की भूमिका केवल शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
क्राउड फंडिग से 3.11 करोड़ रूपये एकत्र
एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस प्रस्ताव को एसओएल की जीबी में रखा और अनुमोदित कराया। क्राउड फंडिग एवं सरकारी मदद के लिए एसओएल शैक्षिक संघ के अधिकारियों ने हर संभव प्रयास किया।
क्राउड फंडिग के माध्यम से इन्होंने 3.11 करोड़ रूपये एकत्र किये जिसमें Tata Trust, CM Relief Fund, Impact Guru, Milaap, Keeto, Gofound Me, Teacher Relief Fund एवं एसओएल के गैर शैक्षणिक संघ का भी बड़ा योगदान रहा।
इसके बाद, पायल मागो ने कुलपति से मदद मांगी। डीयू कुलपति ने भी इस विषय के संबंध में विशेषज्ञों की समिति गठित कर बैठक रखी जिसने विविध तकनीक पक्षों की चर्चा की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव को अनुमोदित किया।
प्रो. पायल मागो ने बताया कि इस ऐतिहासिक निर्णय को मूर्त रूप देने में कुलसचिव डॉ विकास गुप्त, साऊथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी एवं समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अगली खबर
]IIT Roorkee Student Suicide: आईआईटी रुड़की के द्वितीय वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
आईआईटी की ओर से जारी एक बयान में छात्र की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा गया है कि मामले में अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है और संस्थान शोक संतप्त परिवार को जरूरी सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी