दिल्ली विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण के तहत हंसराज महाविद्यालय में ‘हरित परिसर, स्वच्छ परिसर’ पहल शुरू की
Abhay Pratap Singh | August 26, 2025 | 06:30 PM IST | 1 min read
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम न होकर एक निरंतर आंदोलन है, जो आने वाले वर्षों में दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे हरित और स्वच्छ परिसरों में स्थापित करेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के कुलपति प्रो योगेश सिंह के नेतृत्व में हंसराज महाविद्यालय में डीयू ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘हरित परिसर, स्वच्छ परिसर’ पहल की शुरुआत की। इस पहल का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर रमा और अन्य के द्वारा किया गया।
'हरित परिसर, स्वच्छ परिसर' पहल का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त बनाना है। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण और जल-संरक्षण जैसे कई आयामों पर कार्य किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह पहल केवल एक कार्यक्रम न होकर एक निरंतर आंदोलन है, जो आने वाले वर्षों में दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे हरित और स्वच्छ परिसरों में स्थापित करेगा।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. रमा ने कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं, बल्कि पर्यावरण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना भी है। ‘हरित परिसर, स्वच्छ परिसर’ इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।”
डीयू द्वारा आयोजित ‘हरित परिसर, स्वच्छ परिसर’ पहल कार्यक्रम के दौरान में एनसीसी एवं एनएसएस के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु महाविद्यालय परिसर में रैली निकाली गई।
हंसराज महाविद्यालय में ‘हरित परिसर, स्वच्छ परिसर’ के उद्घाटन समारोह में प्राचार्य के साथ विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो मनोज कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के एनसीसी संयोजक मेजर (प्रो) संजय कुमार एवं विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र कुमार बिश्नोई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर हंसराज महाविद्यालय के एनसीसी संयोजक प्रो. अरविन्द यादव एवं डॉ. ज्योति सिंह तथा एनएसएस संयोजक डॉक्टर अपूर्वा गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा, इस कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।
अगली खबर
]आईआईएम नागपुर ने एडवांस्ड हेल्थकेयर मैनेजमेंट में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के छठे बैच में प्रवेश की घोषणा की
यह कार्यक्रम हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को रणनीतिक विशेषज्ञता और नेतृत्व कौशल से सशक्त बनाता है, ताकि वे गतिशील हेल्थकेयर इकोसिस्टम में नवाचार और सतत विकास को आगे बढ़ा सकें।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच