Trusted Source Image

CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन cuet.nta.nic.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | January 3, 2026 | 04:20 PM IST | 2 mins read

एजेंसी द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, सभी विश्वविद्यालय परिसरों और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET UG 2026 भारत और विदेश में 13 माध्यमों से आयोजित किया जाएगा।

Back

CUET UG 2026 College Predictor

Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.

Try Now
उम्मीदवार भाषाओं और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम पांच (05) विषय चुन सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार भाषाओं और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम पांच (05) विषय चुन सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने देश भर के 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और 300 से अधिक कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंडों के अनुसार, परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या जो 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे CUET UG 2026 के लिए पात्र होंगे।

CUET UG 2026: परीक्षा शुल्क

श्रेणी
अधिकतम 3 विषयों तक शुल्क
प्रत्येक अतिरिक्त विषय का शुल्क
सामान्य (UR)
1000 रुपये
400 रुपये (प्रति विषय)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – (NCL) / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
900 रुपये
375 रुपये (प्रति विषय)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग (PwD/PwBD) / थर्ड जेंडर
800 रुपये
350 रुपये (प्रति विषय)
भारत के बाहर स्थित परीक्षा केंद्र
4500 रुपये
1800 रुपये (प्रति विषय)

CUET UG 2026: परीक्षा तिथि

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में संभावित रूप से 11 से 31 मई तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।

सीयूईटी यूजी 2026 13 भारतीय भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की जाएगी।

Also read SSC Stenographer Answer Key 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी फाइनल आंसर की, मार्क्स ssc.gov.in पर जारी

CUET UG 2026: परीक्षा विवरण

पैरामीटर
विवरण
कुल विषय
37 (13 भारतीय भाषाएं + 23 विषय-विशेष डोमेन विषय + 01 सामान्य अभिक्षमता परीक्षा)
विषय चयन
अभ्यर्थी अधिकतम पांच (05) विषय चुन सकते हैं, जिनमें भाषाएं एवं सामान्य अभिक्षमता परीक्षा शामिल हैं, भले ही कक्षा 12वीं में चुने गए विषय कुछ भी हों।
परीक्षा का माध्यम
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
कुल प्रश्न
प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे
अवधि
प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी
शिफ्ट
परीक्षा अभ्यर्थियों की संख्या एवं विषय चयन के आधार पर अनेक शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
अंकन योजना
सही उत्तर के लिए 5 अंक। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications