DSSSB Exam 2024: डीएसएसएसबी जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए टियर-2 एग्जाम शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 02:54 PM IST | 2 mins read
डीएसएसएसबी ऑनलाइन टियर-2 एग्जाम 2024 दो शिफ्ट में 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए टियर-2 एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। डीएसएसएसबी टियर-2 एग्जाम शेड्यूल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
शेड्यूल के अनुसार, डीएसएसएसबी टियर 2 परीक्षा 2024 दिल्ली भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 जून और 2 जून को आयोजित की जाएगी। डीएसएसएसबी टियर 2 भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 990 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
डीएसएसएसबी टियर-2 एग्जाम दो पालियों में आयोजित होगी। डीएसएसएसबी ऑनलाइन एग्जाम टियर-2 पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। डीएसएसएसबी टियर-2 परीक्षा 2024 दो घंटे के लिए कराई जाएगी।
डीएसएसएसबी टियर 2 एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। डीएसएसएसबी टियर 2 प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी टियर 2 हाल टिकट के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
DSSSB Online Exam Tier-2 2024: एग्जाम शेड्यूल
नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार डीएसएसएसबी ऑनलाइन एग्जाम टियर-2 2024 परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | शिफ्ट | परीक्षा समय | पद कोड | पद का नाम | विभाग |
|---|---|---|---|---|---|
|
1 जून 2024
(शनिवार) |
1 | सुबह 8:30 से 10 बजे तक | 801/24 | पर्सनल असिस्टेंट एंड सीनियर पर्सनल असिस्टेंट | डिस्ट्रिक & सेशन कोर्ट एंड फैमली कोर्ट |
| 2 | दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक | 802/24 | जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट | ||
|
2 जून 2024
(रविवार) |
1 | सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक | 802/24 | जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट | |
| 2 | दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक |
DSSSB Tier 2 Recruitment 2024: रिक्त पद
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में पद और कैटेगरी के अनुसार रिक्तियां देख सकते हैं:
| पद का नाम | विभाग | सामान्य | ओबीसी | एससी | एसटी | ईडब्ल्यूएस | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट |
जिला एवं सत्र न्यायालय |
18 |
7 |
7 |
5 |
4 |
41 |
|
पर्सनल असिस्टेंट |
जिला एवं सत्र न्यायालय |
43 |
153 |
70 |
43 |
58 |
367 |
|
पर्सनल असिस्टेंट |
जिला एवं सत्र न्यायालय (पारिवारिक न्यायालय) |
5 |
2 |
3 |
3 |
3 |
16 |
|
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट |
जिला एवं सत्र न्यायालय |
222 |
138 |
72 |
60 |
54 |
546 |
|
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट |
जिला एवं सत्र न्यायालय (पारिवारिक न्यायालय) |
8 |
0 |
0 |
4 |
8 |
20 |
|
कुल रिक्तियां |
296 |
300 |
152 |
115 |
127 |
990 |
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच