DSSSB MTS 2024: डीएसएसएसबी एमटीएस 2024 भर्ती अधिसूचना जारी, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
Santosh Kumar | January 15, 2024 | 06:16 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी एमटीएस 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू की जाएगी, 567 मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 567 मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू होगी।
इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। डीएसएसएसबी एमटीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन dsssb.delhi.gov.in पर 8 मार्च तक किया जा सकता है।
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
-
वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
-
DSSSB MTS 2024 Online Application Link पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर पासवर्ड जनरेट करें।
-
लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
-
ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र पर सभी आवश्यक जानकारी भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
डीएसएसएसबी एमटीएस 2024 आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
किन विभागों में निकली रिक्तियां
डीएसएसएसबी एमटीएस 2024 परीक्षा के जरिये महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा, प्रधान लेखा कार्यालय, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, कानून, न्याय और विधायी मामलों सहित अन्य विभागों में रिक्त 567 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन एक संयुक्त परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
डीएसएसएसबी अधिसूचित रिक्तियों के लिए एमटीएस 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षाओं के आयोजन की तिथि बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से उचित समय पर जारी की जाएगी।
आयोग केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार करेगा। ऐसी स्थिति में डाक या मेल आदि से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे और यदि ऐसा पाया गया तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जायेगा।
डीएसएसएसबी एमटीएस 2024 के लिए परीक्षा शुल्क मात्र 100 रुपये रखा गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी