DSAS Recruitment 2026: दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी में विभिन्न तकनीकी, प्रबंधकीय पदों पर भर्ती जारी
Saurabh Pandey | May 13, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली : दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी (DSAS) ने नेशनल आयुष मिशन (NAM) के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ayush.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 मई 2026 है।
दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी में चिकित्सा अधिकारी के कुल 70 पदों पर भर्ती होगी, जिनमें आयुर्वेद के 25, यूनानी के 22 और होम्योपैथी के 23 पद शामिल हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
फार्मासिस्ट के 74 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें आयुर्वेद के 19, यूनानी के 13 और होम्योपैथी के 42 शामिल हैं। जबकि योगा इंस्ट्रक्टर के 19 पद शामिल हैं। वहीं प्रोग्राम मैनेजर के 1 पद और कंसल्टंट के 2 पदों पर भर्ती होगी।
इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन शेड्यूल
दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली स्टेट आयुष सोसाइटी में विभिन्न तकनीकी, प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट ayush.delhi.gov.in पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा। कोई अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किया जाएगा।
DSAS Recruitment 2026: दस्तावेजों की सूची
दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के समय प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवारों को निम्नलिखित मूल दस्तावेज और उनकी स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट साथ लाना होगा-
- जन्म प्रमाण पत्र
- जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मैट्रिक/10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र
- आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं की मार्कशीट, डिग्री और प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र (वर्तमान कार्य अनुभव प्रमाण पत्र भी)
- जाति प्रमाण पत्र/ दिव्यांगजन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अल्पसंख्यक वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के मामले में वैलिड आय और संपत्ति प्रमाण पत्र
- ऑनलाइन पंजीकरण पावती पर्ची
DSAS Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन और उसके बाद साक्षात्कार पर आधारित है। अंतिम चयन साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
- ऑनलाइन पंजीकरण (अनिवार्य)
- दस्तावेज सत्यापन (मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे)
- साक्षात्कार
- अंतिम चयन
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा