DRDO CEPTAM 11 Tier-2 Result 2026: डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 रिजल्ट सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए जारी

Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 10:52 AM IST | 1 min read

डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 2 रिजल्ट सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

सफल उम्मीदवारों को अब डीआरडीओ के शेड्यूल के अनुसार ट्रेड/स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सेप्टम 11 टियर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (SAT) पदों के लिए जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं।

उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में उम्मीदवारों के अंक और उनके क्वालिफाई करने की स्थिति दी गई है। सफल उम्मीदवारों को अब डीआरडीओ के शेड्यूल के अनुसार ट्रेड/स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

डीआरडीओ सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट रिजल्ट ऑटोमोबाइल, केमिकल, रसायन विज्ञान, सिविल, कंप्यूटर साइंस, ईईई, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स / ईसीई, भूविज्ञान, इंस्ट्रूमेंटेशन, पुस्तकालय विज्ञान, गणित, मैकेनिकल, धातुकर्म, भौतिकी, मनोविज्ञान विषय/ट्रेड के लिए जारी किया गया है।

DRDO CEPTAM 11 Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'व्हाट्स न्यू' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब CEPTAM-11 STA-B लिंक खोलें।
  4. अब 'DRDO CEPTAM 11 टियर 2 रिजल्ट 2026' पर क्लिक करें।
  5. जिस पद के लिए आवेदन किया था, उसे चुनें।
  6. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  7. इसके बाद रिजल्ट देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
  8. अपने अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच करें।
  9. अंत में इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें।

Also read RRB Group D Scorecard 2026: आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 स्कोरकार्ड लिंक सभी रीजनल पोर्टलों पर हुआ एक्टिव

DRDO CEPTAM 11 Tier-2 Result 2026: चयन प्रक्रिया

  1. स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा (टियर-I)
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (टियर-II)
  3. स्किल/ट्रेड टेस्ट (पद की आवश्यकता के अनुसार)
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]