DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026: डीआरडीओ सेप्टम 11 एडमिट कार्ड drdo.gov.in पर जारी; टियर 1 परीक्षा 23 मार्च को
Abhay Pratap Singh | March 22, 2026 | 02:20 PM IST | 2 mins read
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (CEPTAM) के माध्यम से सीईपीटीएएम-11 भर्ती 2026 के लिए टियर 1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर डीआरडीओ सेप्टम 11 टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र पर डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
उम्मीदवार डीआरडीओ सेप्टम 11 हाल टिकट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 टियर 1 परीक्षा 23 मार्च को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में कराई जाएगी।
टियर 1 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही अगले चरण यानी टियर 2 (सीबीटी) में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। डीआरडीओ सीईपीटीएएम चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2, स्किल/ ट्रेड टेस्ट (यदि लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 022-61087530 / ceptam-drdo@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। डीआरडीओ सेप्टम 11 भर्ती 2026 के माध्यम से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट - बी के 561 पदों और टेक्नीशियन - ए के 203 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
DRDO CEPTAM 11 Tier 1 Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
डीआरडीओ सेप्टम टियर 1 एडमिट कार्ड नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक डीआरडीओ वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सीईपीटीएएम भर्ती सेक्शन पर विजिट करें।
- “सेप्टम 11 टियर 1 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- सेप्टम 11 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा