Digital Attendance: यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस पर 2 महीने की रोक, शिक्षकों ने जताया था विरोध
Santosh Kumar | July 16, 2024 | 04:19 PM IST | 2 mins read
बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार को योगी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि यूपी की शिक्षा व्यवस्था डिजिटल हाजिरी से नहीं बल्कि शिक्षकों की भर्ती से सुनिश्चित होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस को दो महीने के लिए टाल दिया गया है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। मनोज कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया है कि कमेटी बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्य सचिव का यह फैसला शिक्षकों द्वारा डिजिटल अटेंडेंस के विरोध के बाद आया है।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। फिलहाल दो महीने के लिए इस पर रोक लगी हुई है। गौरतलब है कि ऑनलाइन हाजिरी के सरकारी आदेश के खिलाफ राज्य भर के सरकारी शिक्षक लामबंद हो गए हैं। विरोध के बावजूद जब शिक्षकों को सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिली तो उन्होंने सामूहिक रूप से संकुल पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
शिक्षक संघ के विरोध के बाद निर्णय
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को 11 जुलाई से अनिवार्य रूप से डिजिटल हाजिरी दर्ज कराने का आदेश दिया था। सरकार के इस आदेश के खिलाफ कई शिक्षक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। यूपी के कई जिलों में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
कई संगठनों से जुड़े शिक्षकों ने जिला मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा था। शिक्षकों का आरोप है कि डिजिटल अटेंडेंस के लिए स्कूलों को जो टैब दिया जाता है उसकी क्वालिटी बहुत खराब है। कभी यह काम करता है तो कभी नहीं करता। कई बार सर्वर डाउन दिखाता है।
'डिजिटल अटेंडेंस से नहीं, टीचर्स की भर्ती करें'
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को योगी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि यूपी की शिक्षा व्यवस्था डिजिटल हाजिरी से नहीं बल्कि शिक्षकों की भर्ती से सुनिश्चित होगी। पूर्व सीएम ने 'एक्स' पर पोस्ट करके आरोप लगाया कि शिक्षकों के लिए डिजिटल उपस्थिति प्रणाली को भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बिना किसी उचित तैयारी के जल्दबाजी में लागू किया है।
मायावती ने पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में आवश्यक बुनियादी ढांचे की भारी कमी के कारण उनकी खराब स्थिति के बारे में शिकायतें आम हैं। इन गंभीर मुद्दों को ठीक से संबोधित करने के लिए उचित बजटीय प्रावधान करने के बजाय, सरकार इनसे ध्यान हटाने के लिए केवल सतही कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि जून में जारी एक बयान में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य भर के स्कूलों में सभी 12 प्रकार के रजिस्टरों को डिजिटल करने की योजना की घोषणा की थी, साथ ही शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए डिजिटल उपस्थिति प्रणाली लागू करने की भी घोषणा की थी।
बयान के अनुसार, छात्रों और शिक्षकों दोनों को टैबलेट पर फेस रिकग्निशन सिस्टम का उपयोग करके अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यह प्रक्रिया 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में लागू होनी थी लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद अब निर्णय को कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें