Trusted Source Image

Israel-Iran Conflict: 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से दिल्ली लौटे 290 भारतीय छात्र, अधिकतर जम्मू-कश्मीर से

Press Trust of India | June 21, 2025 | 11:19 AM IST | 1 min read

भारत सरकार ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है।

290 भारतीय विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। (इमेज-एक्स/@MEAIndia)
290 भारतीय विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। (इमेज-एक्स/@MEAIndia)

नई दिल्ली: ईरान के मशहद से 290 भारतीय विद्यार्थियों को लेकर एक विमान शुक्रवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा। विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं। भारत सरकार ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष के मद्देनजर पश्चिमी देश से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है। रात में दो और उड़ानें आने वाली हैं, जिनमें से एक तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से देर रात 3 बजे के आसपास आएगी।

इन विमानों में सवार होकर लगभग 1,000 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटेंगे। जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने एक बयान में कहा, “भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी संबंधित अधिकारियों को उनके समय पर हस्तक्षेप व समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद।"

छात्र संघ ने अपने बयान में आगे कहा, " यह उन परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जो बेसब्री से अपने बच्चों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं।” ईरान ने भारत के निकासी प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है।

Also readIsrael-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

छात्रों को पहले तेहरान से मशहद ले जाया गया और ईरानी एयरलाइंस द्वारा संचालित उड़ानों का समन्वय भारतीय अधिकारियों द्वारा किया गया। इससे पहले, 17 जून को भी सुरक्षा कारणों से तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को निकाला गया।

विदेश मंत्रालय ने तब एक बयान में कहा था कि भारतीय दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है। भारतीय मिशन ने भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications