Digilocker CBSE Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर से कैसे जांचें? संभावित तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 12, 2025 | 05:47 PM IST | 2 mins read
Digilocker से सीबीएसई रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों को एक्सेस कोड, स्कूल कोड और रोल नंबर के साथ डिजिलॉकर पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जारी किए जा सकते हैं। छात्र सीबीएसई की वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 की जांच कर सकेंगे।
डिजिलॉकर सीबीएसई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को डिजिलॉकर एक्सेस कोड की आवश्यकता होगी। हाल ही में सीबीएसई ने 6 अंकों का डिजिलॉकर एक्सेस कोड जारी किया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने स्कूलों को निर्देश दिया कि डिजिलॉकर ऐप से एक्सेस कोड डाउनलोड कर छात्रों के साथ साझा करें।
डिजिलॉकर से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के एक्सेस कोड, स्कूल कोड और CBSE परीक्षा रोल नंबर के साथ डिजिलॉकर पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। सीबीएसई बोर्ड ने 2024 में परीक्षा परिणाम 13 मई को, जबकि 2023 में 12 मई को जारी किया था।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 कल यानी 13 मई 2025 को घोषित किया जा सकता है। हालांकि, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए अभी तक सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि, आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट घोषित करने से पहले नोटिफिकेशन या सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना देता है। विद्यार्थियों को सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही समय समय पर सीबीएसई के एक्स अकाउंट पर भी लेटेस्ट अपडेट्स चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th, 12th scorecard 2025 PDF: डिजिलॉकर से सीबीएसई रिजल्ट कैसे जांचें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके डिजिलॉकर से सीबीएसई रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- छात्र डिजिलॉकर ऐप पर या digiLocker.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, सीबीएसई एग्जामिनेशन पर विजिट करें।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें।
- अब, स्क्रीन पर सीबीएसई 10th/12th मार्कशीट 2025 दिख जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच