Delhi University: डीयू में मिलेगा मुफ्त खाना, कैंपस में डीजल-पेट्रोल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की तैयारी
Press Trust of India | October 11, 2024 | 03:25 PM IST | 1 min read
डीयू का लक्ष्य अपना स्वयं का उपग्रह स्थापित करना भी है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान, दूरसंचार, जीपीएस नेविगेशन और दूरस्थ शिक्षा में मदद करेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपने स्वयं के उपग्रह को लॉन्च करने, कैंपस में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की अनुमति देने और छात्रों के लिए मुफ्त भोजन योजना शुरू करने जैसी नई योजनाओं पर काम कर रहा है। ये सभी योजनाएं विश्वविद्यालय की 2024 विकास योजना (आईडीपी) में शामिल हैं।
डीयू का लक्ष्य अपना स्वयं का उपग्रह स्थापित करना है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान, दूरसंचार, जीपीएस नेविगेशन और दूरस्थ शिक्षा में मदद करेगा। यदि इस योजना में वित्तीय कठिनाइयां आती हैं, तो डीयू इसरो जैसे संगठनों से मदद लेने पर विचार कर सकता है।
इसके अलावा, डीयू पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए परिसर में जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाने और शून्य-उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की योजना बना रहा है। इसके तहत, छात्र मार्ग जैसे क्षेत्रों में धीरे-धीरे सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
Also read Delhi University: अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र एक साथ कर सकेंगे दो डिग्री कोर्स, डीयू ने दी अनुमति
साथ ही डीयू वंचित समुदायों के छात्रों के लिए 'वर्किंग लंच' योजना शुरू करने जा रहा है, जिसमें उन्हें काम के बदले कैफेटेरिया में मुफ्त खाना मिलेगा। डीयू एकेडमिक काउंसिल ने इसे मंजूरी दे दी है। अब इस पर काम शुरू होगा और धीरे-धीरे इसे पूरा किया जाएगा।
इसके साथ ही, डीयू विदेशों के विश्वविद्यालयों की तरह एक "विश्वविद्यालय हाट" बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है, जहां छात्र अपने स्टार्ट-अप के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर सकेंगे। ये सभी योजनाएं गुरुवार को अकादमिक परिषद द्वारा मंजूर की गई हैं।
अगली खबर
]DU Faculty Recruitment 2024: डीयू में 575 फैकल्टी पदों पर भर्ती, 14 अक्टूबर से du.ac.in पर शुरू होगा आवेदन
DU Faculty Recruitment 2024: डीयू में 575 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 14 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर ऑऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच