Trusted Source Image

UPSSSC 2026: वन रक्षक और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट आज, रिजल्ट जल्द

Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read

यूपीएसएसएससी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

आयोग द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आयोग द्वारा मुख्य लिखित परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक 2026 और विधि विज्ञान प्रयोगशाला 2026 की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो आज बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट upsssc.gov.in पर जाकर 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज कर सकते हैं।

आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित अवधि के बाद यूपीएसएसएससी आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक 2026 स्वतः निष्क्रिय हो जाएगी। आपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा की आवश्यकता होगी। आपत्ति लिंक 30 सितंबर से सक्रिय है।

समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड रिजल्ट 2026 और यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी 2026 रिजल्ट की घोषणा फाइनल आंसर की के आधार पर जल्द की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित कैंडिडेट चयन के अगले चरण में शामिल होंगे।

Also readUPSSSC Forest Guard 2023 DV: यूपी वन रक्षक डीवी के लिए 7 अक्टूबर से दस्तावेज करें अपलोड, 2802 कैंडिडेट पात्र

अभ्यर्थी को आपत्ति के समर्थन में एक डॉक्यूमेंट पीडीएफ फाइल भी अपलोड करनी होगी। शुल्क भुगतान के बाद आपत्ति में संशोधन की अनुमति नहीं होगी। ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। मास्टर प्रश्न पत्र की प्रोविजनल उत्तर कुंजी के आधार पर आपत्ति दर्ज की जा सकती है।

मुख्य लिखित परीक्षा 27 नवंबर, 2026 को आयोजित की गई थी। यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 708 पदों और यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी 2026 भर्ती के माध्यम से 208 पद भरे जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPSSSC Answer Key Objection 2026: आपत्ति चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आपत्तियां उठा सकते हैं:

  1. परीक्षा से संबंधित आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  2. क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  3. आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सही विकल्प चुने।
  4. दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  5. सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications