Abhay Pratap Singh | October 7, 2026 | 11:42 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी के अनुसार, संबंधित योग्यता नहीं होने के बावजूद इस अवधि में आवेदन पत्र विड्रॉ नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSSB) ने टीचिंग एसोसिएट (Raj-CES) संविदा सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन वापस लेने का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक अपना आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 वापस ले सकेंगे।
आरएसएसबी टीचिंग एसोसिएट फॉर्म 2026 वापस लेने की विंडो तीन दिनों के लिए खुली रहेगी। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर एसएसओ आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन कर अपना आवेदन विड्रॉ कर सकेंगे। राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मई से 3 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।
आधिकारिक सूचना में कहा गया, “अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक वापस (Withdraw) लें। आवेदन पत्र वापस लेने के बाद अभ्यर्थी दोबारा ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकेंगे और बोर्ड द्वारा वापस लिए गए आवेदन को पुनः स्वीकार नहीं किया जाएगा।” इस भर्ती के माध्यम से कुल 3540 टीचिंग एसोसिएट के पद भरे जाएंगे।
राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल नहीं होने के इच्छुक आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन वापस लेने के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। आयोग ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता/ संबंधित प्रमाण पत्र नहीं रखने वाले उम्मीदवारों को भी अपना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म वापस लेने की सलाह दी गई है।
आरपीएससी के अनुसार, प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 17 नवंबर, 2026 को 7 संभागों के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर शामिल है। वहीं, द्वितीय प्रश्न पत्र संबंधित विषयों की परीक्षा केवल जयपुर में आयोजित की जाएगी।
एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट टैब का चयन कर My Recruitment Section के अंतर्गत संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध Withdraw Button पर क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र वापस ले सकेंगे। संबंधित योग्यता नहीं होने के बावजूद भी इस अवधि में आवेदन पत्र विड्रॉ नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध बोर्ड द्वारा पात्रता जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।