Bomb Threat: दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और द्वारका स्थित स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दी जानकारी
Press Trust of India | July 15, 2025 | 06:06 PM IST | 1 min read
पुलिस के बयान के मुताबिक, "मेल में कहा गया था कि कॉलेज परिसर और पुस्तकालय में 4 आईईडी और 2 आरडीएक्स लगाए गए हैं।"
नई दिल्ली: दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को मंगलवार (15 जुलाई) को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं को तुरंत दोनों परिसरों में भेजा गया और अधिकारियों द्वारा पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और सेंट स्टीफंस कॉलेज की गहन तलाशी ली। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंथिया ने कहा कि कॉलेज को सुबह 7:15 बजे बम की धमकी मिली।
पुलिस के बयान में कहा गया है, "मेल में कहा गया है कि कॉलेज परिसर और पुस्तकालय में चार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) और दो आरडीएक्स (विस्फोटक) लगाए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक फट जाएंगे।"
अधिकारियों ने बताया कि मौरिस नगर पुलिस थाने और अन्य एजेंसियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई है तथा गहन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
फायर ब्रिगेड को सुबह 8:50 बजे कॉलेज और 8:01 बजे स्कूल से बम की सूचना मिली। कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले, 14 जुलाई को दिल्ली के 3 स्कूल को बम की धमकी मिली थी।
अगली खबर
]DU UG Admission 2025: डीयू में दाखिले के लिए 3.05 लाख से अधिक आवेदन, आंकड़े जारी, महिला आवेदक 53% से अधिक
इस वर्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय को रिकॉर्ड 3.05 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय के 69 कॉलेजों और विभिन्न विभागों में उपलब्ध कुल 71,642 सीटों के लिए 79 कार्यक्रमों के लिए सबसे अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल