Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी; अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया
Press Trust of India | October 5, 2026 | 02:36 PM IST | 1 min read
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ''हमें चिन्मय विद्यालय में बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया था। तलाशी अभियान जारी है।'' इससे पहले, 15 सितंबर को दिल्ली में कम से कम 3 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले।
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार में स्थित 'चिन्मय विद्यालय' स्कूल में सोमवार को बम की धमकी मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई।
डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ''हमें चिन्मय विद्यालय में बम की धमकी मिलने के संबंध में फोन आया था। तलाशी अभियान जारी है।'' इससे पहले, 15 सितंबर को दिल्ली में कम से कम 3 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले।
जिसके बाद विद्यालय परिसरों से विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया तथा सुरक्षा जांच की गई। अधिकारी ने कहा था कि ये धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं क्योंकि परिसरों की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को ऐसी धमकी मिली, वे विद्यालय चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय हैं।
दिल्ली के कई स्कूलों को अगस्त में भी ईमेल के जरिए बम रखे होने की धमकियां मिलीं। धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें स्कूलों में पहुंचीं।
एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया और अच्छी तरह से जांच की गई। पुलिस ने कहा कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच