Delhi Police Constable Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क
Saurabh Pandey | September 22, 2025 | 11:14 PM IST | 2 mins read
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास शारीरिक शिक्षा और मानसिक परीक्षा (पीई) की तिथि तक हल्के मोटर वाहन (मोटरसाइकिल या कार) के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लर्नर लाइसेंस स्वीकार्य नहीं हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 है। उम्मीदवार 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2025 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (वरिष्ठ माध्यमिक) उत्तीर्ण होना है। दिल्ली पुलिस के बैंडमैन, बिगुल वादक, घुड़सवार कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर और दिल्ली पुलिस के मल्टी-टास्किंग स्टाफ सहित सेवारत, सेवानिवृत्त या दिवंगत पुलिसकर्मियों के पुत्रों के लिए 11वीं पास तक की छूट दी गई है।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास शारीरिक शिक्षा और मानसिक परीक्षा (पीई) की तिथि तक हल्के मोटर वाहन (मोटरसाइकिल या कार) के लिए वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। लर्नर लाइसेंस स्वीकार्य नहीं हैं।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
अनारक्षित
|
ईडब्ल्यूएस
|
ओबीसी
|
एससी
|
एसटी
|
कुल
|
|---|---|---|---|---|---|---|
|
कांस्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष
|
1914
|
456
|
967
|
729
|
342
|
4408
|
|
कांस्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष [पूर्व सैनिक (अन्य)]
|
107
|
26
|
54
|
62
|
36
|
285
|
|
कांस्टेबल (कार्यकारी)-पुरुष [पूर्व सैनिक (कमांडो)]
|
106
|
25
|
56
|
138
|
51
|
376
|
|
कांस्टेबल (कार्यकारी)-महिला
|
1047
|
249
|
531
|
457
|
212
|
2496
|
|
कुल रिक्तियां
|
3174
|
756
|
1608
|
1386
|
641
|
7565
|
Delhi Police Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (कार्यकारी) भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क भुगतान भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो या रुपे डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए। शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर, 2025, रात 11 बजे तक है।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अब ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- सभी आवश्यक विवरणों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल