Delhi Nursery Admission 2025: दिल्ली नर्सरी एडमिशन ओपन सीट्स पंजीकरण का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | January 2, 2025 | 03:46 PM IST | 2 mins read
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025 के तहत आवंटन से संबंधित प्रश्नों के लिए विंडो 18 जनवरी से 27 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025 की पहली सूची डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (DoE) की तरफ से दिल्ली नर्सरी एडमिशन ओपन सीट्स पंजीकरण प्रक्रिया का कल यानी 3 जनवरी 2025 आखिरी दिन है। दिल्ली नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया उन अभिभावकों के लिए है जो अपने बच्चों को दिल्ली के निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश दिलाना चाहते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभिभावकों को आवश्यक विवरण आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर अपलोड करना होगा।
Delhi Nursery Admission 2025: चयनित छात्रों की पहली सूची
दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 में निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के छात्रों और विकलांग बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इस सेक्शन के अंतर्गत आने वाले छात्रों के लिए एक अलग सूची जारी की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025 के लिए चयनित छात्रों की पहली सूची 17 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025 के तहत आवंटन से संबंधित प्रश्नों के लिए विंडो 18 जनवरी से 27 जनवरी, 2025 तक उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2025 की पहली सूची डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। शिक्षा विभाग 3 फरवरी को दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 में चयनित बच्चों की दूसरी सूची जारी करेगा और रिजॉल्यूशन विंडो 5 फरवरी से 11 फरवरी तक खुलेगी।
Delhi Nursery Admission 2025: आयु सीमा
दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 31 मार्च 2025 तक नर्सरी के लिए तीन वर्ष, केजी के लिए चार वर्ष और कक्षा 1 के लिए पांच वर्ष है। दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 के लिए ऊपरी आयु सीमा नर्सरी के लिए चार वर्ष से कम है। केजी के लिए पांच वर्ष से कम और कक्षा 1 के लिए छह वर्ष से कम होनी चाहिए।
दिल्ली नर्सरी एडमिशन के लिए आयु सीमा में कक्षाओं की न्यूनतम और ऊपरी आयु सीमा में स्कूलों के प्रमुखों के स्तर पर 30 दिनों तक की छूट दी जा सकती है। माता-पिता मैन्युअल आवेदन के माध्यम से आयु में छूट पाने के लिए स्कूलों के प्रमुखों या प्रधानाचार्यों से संपर्क कर सकते हैं।
Delhi Nursery Admission 2025: डॉक्यूमेंट्स
- बच्चे के नाम वाला राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड
- बच्चे या माता-पिता का अधिवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता में से किसी एक का मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी)
- माता-पिता के नाम पर बिजली, पानी या एमटीएनएल टेलीफोन बिल
- माता-पिता या बच्चे का पासपोर्ट
- माता-पिता में से किसी एक का आधार/यूआईडी कार्ड
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार