Delhi MCD Schools: दिल्ली एमसीडी छात्रों को 'यूनिफॉर्म' व स्कूल बैग के लिए 70 करोड़ रुपये की सहायता देगी
Santosh Kumar | October 5, 2026 | 06:27 PM IST | 1 min read
एक अधिकारी ने बताया, ''पहले चरण में करीब 69.87 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। जिन बच्चों के माता-पिता के पास बैंक खाते नहीं हैं उनके लिए खाते खोलने का प्रयास किया जा रहा है।"
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) इस सप्ताह से अपने स्कूलों के छात्रों को 'यूनिफॉर्म' और स्कूल बैग के लिए आर्थिक सहायता देना शुरू करेगा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पहले चरण में लगभग 5.1 लाख बच्चों के बैंक खातों में करीब 70 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए 31 अगस्त की समयसीमा तय किए जाने के बाद निगम ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए 6,56,950 छात्रों को इस सहायता के लिए पात्र माना है। फिलहाल करीब 5.1 लाख छात्रों के बैंक खातों का विवरण उपलब्ध है।
एक अधिकारी ने बताया, ''प्रत्येक छात्र को यूनिफॉर्म और स्कूल बैग के लिए 1,370 रुपये मिलेंगे। इस तरह पहले चरण में करीब 69.87 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। जिन बच्चों के माता-पिता के पास बैंक खाते नहीं हैं उनके लिए खाते खोलने का प्रयास किया जा रहा है।"
वहीं, निष्क्रिय या अद्यतन की आवश्यकता वाले खातों के विवरणों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।'' दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में दाखिले और नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान जारी रहने के कारण हर साल 31 अगस्त की समय-सीमा का पालन किया जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्षों में इस राशि के वितरण में देरी हुई थी और सक्रिय बैंक खाते नहीं होने के कारण अक्सर छात्रों को पैसे नहीं मिल पाते। निगम अब यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है कि जिन बच्चों के बैंक खाते नहीं हैं, उन्हें भी भुगतान प्रक्रिया के दायरे में लाया जाए।
अगली खबर
]UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 9वीं-11वीं के छात्र विवरण में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
स्कूल के प्रिंसिपल अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जरूरी बदलाव कर सकेंगे। यह प्रक्रिया उन स्टूडेंट्स के लिए है जिनका एडवांस रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर तक पूरा हो गया।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच