Delhi News: अदालत ने ईडब्ल्यूएस छात्रों से शुल्क वसूलने के आरोप वाली याचिका पर सरकार से फैसला लेने को कहा
Press Trust of India | August 7, 2025 | 07:48 AM IST | 1 min read
मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एक जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया।
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दिल्ली सरकार को उस याचिका पर निर्णय लेने का निर्देश दिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित वर्ग के छात्रों से शुल्क वसूल रहे हैं।
मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एक जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया, जिसमें दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को शिकायतों पर गौर करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया।
याचिका में अदालत से यह आग्रह किया गया कि स्कूलों द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उल्लंघन न हो। पीठ को बताया गया कि इससे पहले शिक्षा विभाग को एक आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई निर्णय नहीं हुआ।
याचिका में दावा किया गया कि ऐसे कई छात्रों से शुल्क वसूले जा रहे हैं और भुगतान न करने के कारण उन्हें निष्कासित भी किया गया है। अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया है।
साथ ही याचिकाकर्ताओं को चार सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग के समक्ष विस्तृत आवेदन दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने शिक्षा विभाग को 10 सप्ताह के भीतर आवेदन पर निर्णय लेने का भी निर्देश दिया।
अगली खबर
]UP Board Compartment Result 2025: यूपीएमएसपी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट घोषित, बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
ये नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में वे छात्र शामिल हुए थे जो नियमित परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने नतीजों के साथ-साथ आंकड़े भी साझा किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी