Delhi School News: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के चलते स्कूलों, कॉलेजों से स्पोर्ट्स इवेंट्स टालने को कहा
Press Trust of India | November 22, 2025 | 08:43 AM IST | 1 min read
एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और खेल निकायों को बिगड़ती वायु गुणवत्ता के कारण नवंबर और दिसंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्देश दिया है।
यह आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि दिल्ली प्रशासन को क्षेत्र में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए ऐसे आयोजनों को स्थगित करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
सीएक्यूएम के परामर्श का पालन करना होगा
शिक्षा एवं खेल निदेशालय ने जोर दिया कि सरकार के अधीन सभी संस्थान, सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों को सीएक्यूएम के परामर्श का पालन करना होगा।
आदेश में कहा गया है कि सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेज और राष्ट्रीय महासंघों और केंद्रीय खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल संघों को भी आदेश का पालन करने के लिए कहा गया है। यह निर्देश अगली सूचना तक लागू रहेगा।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट की संभावना
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया। इसमें एक दिन पहले की एक्यूआई 391 से मामूली गिरावट दर्ज की गई। यह अनुमान है कि एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकती है।
एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। 23 निगरानी केंद्रों में यह 'बहुत खराब' और 13 में 'गंभीर' स्तर दर्ज किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार