Trusted Source Image

Delhi Govt. Jobs: दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रिंसिपल्स, वाइस प्रिंसिपल्स के 828 पद खाली, 14 अगस्त तक आवेदन

Press Trust of India | August 11, 2026 | 10:41 AM IST | 2 mins read

दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रधानाचार्यों और उप-प्रधानाचार्यों के 828 पद खाली हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि प्रमोशन कोटे के तहत लगभग 250 पद भरे हुए हैं, जबकि करीब 225 पद खाली हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
एसोसिएशन ने कहा कि प्रमोशन कोटे के तहत लगभग 250 पद भरे हुए हैं, जबकि करीब 225 पद खाली हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जारी एक हालिया भर्ती विज्ञापन के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रधानाचार्यों और उप-प्रधानाचार्यों के 828 पद रिक्त हैं। शिक्षा निदेशालय लगभग 1,090 सरकारी स्कूलों का संचालन करता है। शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार, सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों के 124 और उप-प्रधानाचार्यों के 704 पद रिक्त हैं, जिससे सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले पदों की कुल संख्या 828 हो जाती है।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है कि दिल्ली सरकार में 124 प्रधानाचार्यों और 704 उप-प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। प्रधानाचार्य एवं उप-प्रधानाचार्य सरकारी स्कूल संघ के अनुसार, स्वीकृत पदों की संख्या प्रधानाचार्यों के लिए 950 और उप-प्रधानाचार्यों के लिए 1,670 है।

दोनों कैटेगरी में 50 प्रतिशत पद यूपीएससी से भरा जाएगा

एसोसिएशन ने बताया कि दोनों कैटेगरी में मंजूर किए गए पदों में से 50 प्रतिशत पद यूपीएससी के जरिए सीधी भर्ती के लिए हैं, जबकि बाकी पद प्रमोशन के जरिए भरे जाने हैं। सीधी भर्ती के लिए तय किए गए प्रिंसिपल के 475 पदों में से 124 पद खाली हैं, जैसा कि यूपीएससी के विज्ञापन में बताया गया है।

प्रमोशन कोटे के 435 वाइस-प्रिंसिपल पद खाली

एसोसिएशन ने कहा कि प्रमोशन कोटे के तहत लगभग 250 पद भरे हुए हैं, जबकि करीब 225 पद खाली हैं। इसी तरह, सर्कुलर के मुताबिक, सीधी भर्ती के लिए तय किए गए वाइस-प्रिंसिपल के 835 पदों में से 704 पद खाली हैं। एसोसिएशन ने बताया कि प्रमोशन कोटे के तहत लगभग 400 पदों का काम अभी एड-हॉक वाइस-प्रिंसिपल संभाल रहे हैं, जिससे करीब 435 पद खाली हैं।

Also read UPSC CDS 2 Exam Schedule 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 13 सितंबर को 3 शिफ्ट में एग्जाम

UPSC Principal Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
अनारक्षित (UR)
ईडब्ल्यूएस (EWS)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
कुल पद
पदों की संख्या
69
11
18
16
10
124
पुरुष
37
07
07
13
08
72
महिला
32
04
11
03
02
52

UPSC Vice Principal Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
अनारक्षित (UR)
ईडब्ल्यूएस (EWS)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
अनुसूचित जाति (SC)
अनुसूचित जनजाति (ST)
कुल पद
पदों की संख्या
287
71
189
103
54
704
पुरुष
150
37
96
52
29
364
महिला
137
34
93
51
25
340
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications