DDU University Counselling 2025: डीडीयू यूनिवर्सिटी यूजी, पीजी काउंसलिंग शुरू, चॉइस फिलिंग, शुल्क, सीट आवटन
Saurabh Pandey | July 24, 2025 | 11:35 AM IST | 1 min read
डीडीयू यूनिवर्सिटी में दूसरे चरण की काउंसिलिंग में पहले उन अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होनें प्रथम चरण में अपग्रेड विकल्प का चुनाव किया है। इसके बाद दूसरे चरण की शेष काउंसिलिंग की जाएगी।
नई दिल्ली : दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय (डीडीयी), गोरखपुर ने यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट erp.ddugu.ac.in पर जारी कर दिया है।
डीडीयू प्रवेश परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। डीडीयू परीक्षा परिणाम में उम्मीदवार का विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, श्रेणी, माता-पिता का नाम, पाठ्यक्रम का नाम, प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति आदि शामिल हैं।
DDU University Counselling: चॉइस फिलिंग शुरू
डीडीयू प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार आज यानी 24 जुलाई से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर एडमिशन के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 3 दिनों तक यानी 26 जुलाई तक चलेगी।
DDU University Counselling: काउंसलिंग प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट: ddugu.admissions.nic.in पर जाएं।
- अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के लिए काउंसलिंग बटन पर क्लिक करें।
- अब भुगतान विकल्प का उपयोग करके काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।
- अपने पसंदीदा कोर्स-कॉलेज संयोजन चुनें, उन्हें प्राथमिकता क्रम में व्यवस्थित करें और अपनी पसंद को लॉक करें।
- अपनी पसंद सूची डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि पसंद लॉक करने के बाद कोई संपादन नहीं किया जा सकता। अपनी पसंद सूची डाउनलोड करें और प्रिंट करें। यदि कोई सीट आवंटित हो जाती है, तो पुष्टि के लिए 3 दिनों के भीतर प्रवेश शुल्क का भुगतान करें। आप अगले राउंड में उच्च वरीयताओं के लिए अपग्रेड विकल्प भी चुन सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल