CUET UG 2024 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल तक बढ़ाई गई, जल्द करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 31, 2024 | 05:19 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर सीयूईटी यूजी आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अप्रैल रात 9:50 बजे तक बढ़ा दी है। इससे पहले सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 निर्धारित की गई थी।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 का आयोजन 15 मई से 31 मई तक हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सीयूईटी यूजी रिजल्ट 30 जून को जारी करेगा। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
सीयूईटी यूजी एग्जाम में शामिल होने उम्मीदवारों के लिए एनटीए मई माह के दूसरे सप्ताह में सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को इस वर्ष सिर्फ 6 विषयों के चयन की अनुमति दी गई है। हालाँकि, इससे पहले उम्मीदवार 10 विषयों का चयन कर सकते थे।
एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम 2024 अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, असमिया, बंगाली, मराठी, उड़िया, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा तीन पालियों में कराई जाएगी।
हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी यूजी में दो नए विषयों फैशन स्टडीज और टूरिज्म को शामिल किया गया है। बता दें कि सबसे पहले सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च थी। हाल ही में एनटीए द्वारा दो बार सीयूईटी यूजी लास्ट डेट 2024 बढ़ाई गई है।
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए 400 रुपये व तीन विषयों के लिए 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, भारत के बाहर के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के लिए 1800 रुपये और तीन विषयों के लिए 4500 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
CUET UG 2024: आवेदन करें
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध CUET (UG) - 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- ऑनलाइन मोड के माध्यम से शुल्क भुगतान का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट bsebmatric.org पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org या results.biharboardonline.com पर नतीजे देख सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 से 23 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच