CUET UG Correction Window 2025: सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, cuet.nta.nic.in पर करें सुधार
Santosh Kumar | March 26, 2025 | 02:09 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 26 मार्च को खोल दी है। जिन पंजीकृत उम्मीदवारों के सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र 2025 में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से इसे ठीक कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की अंतिम तिथि 28 मार्च तय की गई है।
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। विवरण जमा करने के बाद, वे आवेदन पत्र में त्रुटि को सुधार सकते हैं।
एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित करेगी। सीयूईटी परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में होगी। इसके जरिए केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में एडमिशन का मौका मिलेगा।
CUET UG Correction Window 2025: संपादन योग्य विवरण
सभी पंजीकृत अभ्यर्थी 28 मार्च रात 11:50 बजे तक अपने विवरण में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। एक बार सुधार हो जाने के बाद, कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार सीयूईटी यूजी फॉर्म 2025 में मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी और वर्तमान पता और आपातकालीन संपर्क नंबर में कोई नहीं बदलाव नहीं कर सकते हैं। हालाँकि, कुछ फ़ील्ड हैं जिनमें उम्मीदवार बदलाव कर सकते हैं।
इनमें अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, कक्षा 10वीं और 12वीं के समकक्ष विवरण, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, उप-श्रेणी (दिव्यांग/दिव्यांगजन), फोटो (अपलोड की गई छवि) और हस्ताक्षर (अपलोड की गई छवि) शामिल हैं।
Also read CUET PG 2025 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड सभी शेष परीक्षाओं के लिए जारी
CUET UG 2025: सीयूईटी एप्लीकेशन फॉर्म में कैसे करें सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन पत्र में हुई त्रुटि में सुधार करें।
- इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
यदि सुधार करने के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता है, तो उन्हें इसका भुगतान करना होगा। किसी भी अन्य जानकारी के लिए, वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें