CUET UG 2026 Correction Window: सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो कल cuet.nta.nic.in पर होगी बंद, चरण जानें
Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 06:59 AM IST | 1 min read
एनटीए ने कहा कि सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन में करेक्शन बहुत ध्यान से करें, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार के लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 फरवरी को रात 11:50 बजे तक आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को अपने सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी पता और आपातकालीन संपर्क विवरण में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
एनटीए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन संशोधन अवधि के दौरान विषय जोड़ने या संपादित करने का विकल्प होगा। इस दौरान नाम, माता-पिता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10 व 12 के विवरण, जन्म तिथि, जेंडर, वर्ग, पीडब्ल्यूबीडी, परीक्षा केंद्र शहर और माध्यम में बदलाव कर सकते हैं।
Also read Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी ज्योतिष सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला
परीक्षा एजेंसी ने बताया कि फाइनल करेक्शन तभी लागू होगा जब जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा फीस दी जाएगी। अगर बदलावों से फीस की रकम पर असर पड़ता है, तो कैंडिडेट्स से उसी हिसाब से अधिक शुल्क लिया जाएगा। संशोधन प्रक्रिया के बाद एनटीए सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
निर्धारित समय-सीमा के बाद फॉर्म में सुधार करने का कोई और मौका नहीं मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
CUET UG 2026 Application Correction Facility: सुधार प्रक्रिया
सीयूईटी यूजी आवेदन 2026 में सुधार के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन में सुधार करें और लागू शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल