CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, cuet.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन; करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 02:46 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG 2026) के लिए पंजीकरण विंडो 4 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है। पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट आवेदन में सुधार कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
एनटीए द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई (संभावित) के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों और देश के बाहर के 15 शहरों में स्थित केंद्रों पर कराई जाएगी।। सीयूईटी यूजी 2026 पंजीकरण प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू है।
सीयूईटी यूजी परीक्षा देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ को जांचने की सलाह दी गई है।
CUET UG Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी यूजी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:
- सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल