CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी पंजीकरण का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | February 25, 2026 | 02:07 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र में 50 अनिवार्य प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए छात्रों को 5 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से सीयूईटी यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो कल 26 फरवरी को बंद हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह विस्तारित विंडो उन उम्मीदवारों के लिए खोली गई थी, जो पूर्व में निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक गए थे।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू में 3 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक खुली थी, और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) थी। बाद में समय सीमा 4 फरवरी 2026 तक बढ़ा दी गई, और शुल्क भुगतान विंडो 7 फरवरी 2026 तक खुली रही।
अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए प्राप्त हुए अभ्यावेदन
एनटीए को उम्मीदवारों से आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि को और बढ़ाने के अनुरोध में कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त अनुरोधों के जवाब में, एनटीए ने ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की प्रक्रिया को 23 फरवरी से 26 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक) पुनः खोलने का निर्णय लिया है, जिससे कि उम्मीदवारों को सुविधा हो सके।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनके द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान दर्ज की गई सभी जानकारी सटीक और पूर्ण होनी चाहिए। क्योंकि यह एक विशेष विस्तारित अवधि है, इसलिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद कोई सुधार सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
CUET UG 2026: पात्रता मानदंड
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। वे उम्मीदवार जिन्होंने कक्षा 12वीं/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है या जो 2026 में परीक्षा दे रहे हैं, वे CUET UG-2026 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
CUET UG 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
तीन विषयों तक शुल्क
|
प्रत्येक अतिरिक्त विषय का शुल्क
|
|
सामान्य (General)
|
₹1000
|
₹400
|
|
OBC (NCL) और EWS
|
₹900
|
₹375
|
|
SC, ST, PwD, PwBD और थर्ड जेंडर
|
₹800
|
₹350
|
CUET UG 2026: परीक्षा तिथि
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी) परीक्षा 11 से 31 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।
अगली खबर
]Bihar Computer Teacher Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के बाद कंप्यूटर टीचरों की नियुक्ति, मंत्री ने दी जानकारी
राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि सामान्य शिक्षकों की जारी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा