CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी पंजीकरण का आज आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | March 24, 2025 | 07:55 AM IST | 2 mins read
CUET UG 2025 स्कोर कुल 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय स्वीकार करेंगे। इन विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज यानी 24 मार्च, 2025 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 25 मार्च, 2025 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 मार्च तक थी, जिसे एनटीए ने 24 मार्च तक बढ़ाया है।
CUET UG 2025 आवेदन सुधार विंडो 26 से 28 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगी, जिससे विशिष्ट क्षेत्रों में संशोधन की अनुमति मिलेगी।
CUET UG 2025: आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
- ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 900 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
- अंतर्राष्ट्रीय उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 4500 रुपये देना होगा।
CUET UG 2025: पात्रता मानदंड
CUET UG पात्रता मानदंड के अनुसार उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सामान्य उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंकों और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 45% अंकों के साथ अपनी कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। CUET UG आवेदकों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
CUET UG 2025: इस वर्ष हुए बदलाव
इस वर्ष एनटीए ने परीक्षा शहरों की संख्या 354 से घटाकर 285 कर दी है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों के बावजूद अधिकतम पांच CUET UG पेपर चुनने की अनुमति दी है। विषयों की संख्या भी 61 से घटाकर 37 कर दी गई है। इसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा शामिल है।
CUET UG 2025: परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 8 मई 2025 से 1 जून 2025 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2025 आयोजित करेगी।
CUET UG 2025: 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा
CUET UG 2025 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल है।
CUET UG 2025: मार्किंग स्कीम
CUET UG 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए पांच अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
CUET UG 2025 स्कोर कुल 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय स्वीकार करेंगे। इन विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल