Santosh Kumar | May 31, 2024 | 02:58 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Now
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2024 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जाएगी। सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी परीक्षा एनटीए द्वारा 15 से 29 मई के बीच आयोजित की गई थी।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रवेश परीक्षा के अंतिम परिणाम 30 जून, 2024 को घोषित किए जाएंगे।
एक बार जारी होने के बाद, छात्रों को प्रोविजनल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और ओएमआर की स्कैन की गई कॉपी को चुनौती देने का अवसर मिलेगा। इन चुनौतियों को संबंधित विषय विशेषज्ञों को दिखाया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी विषय विशेषज्ञ की प्रतिक्रिया के आधार पर और परिवर्तनों को शामिल करने के बाद तैयार की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024 का आयोजन एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन और पेपर) में 15, 16, 17, 18, 21, 22 और 24 मई 2024 को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इस परीक्षा में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
कुछ विषयों की परीक्षा स्थगित होने के कारण 29 मई 2024 को दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के केंद्रों पर आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में करीब 1.52 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं, कुछ प्रभावित अभ्यर्थियों की परीक्षा कानपुर, इंदौर, गोवा और सीवान शहरों में ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित की गई थी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-