Santosh Kumar | May 25, 2024 | 03:56 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 29 मई को पेन और पेपर (ओएमआर) मोड में आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रवेश पत्र केवल 29 मई को दिल्ली परीक्षा केंद्रों और कानपुर के एक परीक्षा केंद्र पर होने वाली परीक्षा के लिए हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बता दें कि 14 मई की रात को एनटीए ने अपरिहार्य कारणों से दिल्ली के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए सीयूईटी यूजी 2024 की 15 मई की परीक्षा स्थगित कर दी थी।
इसी तरह, कानपुर के एक परीक्षा केंद्र, यानी महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ कॉलेजेज परीक्षा केंद्र पर छात्रों के एक चयनित समूह के लिए भी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस परीक्षा केंद्र में पर्यवेक्षकों ने गलती से हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेजी माध्यम का प्रश्नपत्र बांट दिया था। इसलिए परीक्षा से प्रभावित छात्रों के लिए परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं या उनके हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।
बता दें कि सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा भारत के बाहर 26 शहरों सहित 380 शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। CUET UG 2024 परीक्षा 15 मई से 18 मई के बीच पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी, और शेष परीक्षाएं 24 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गईं।
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sscresult.mahahsscboard.in के माध्यम से महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे। एमएएच कक्षा 10वीं परिणाम 2024 की जांच करने की विधि इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar