CUET UG 2024 Admit Card: दिल्ली के छात्रों के लिए आज जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड; परीक्षा 29 मई
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 02:45 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 15 मई की स्थगित सीयूईटी यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए आज (15 मई) शाम 7 बजे तक जारी किया जा सकता है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए ने अपनी पिछली अधिसूचना में अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को 29 मई तक के लिए स्थगित कर दिया था। हालांकि, बाकी केंद्रों पर परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित की जा रही है।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने कल यानी 14 मई को परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी.। एनटीए ने आधिकारिक घोषणा में कहा था कि दिल्ली के छात्रों के लिए स्थगित परीक्षा के एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। CUET UG 2024 परीक्षा स्थगित करने के पीछे का कारण मौजूदा लोकसभा चुनाव हो सकता है। इसलिए एनटीए ने दिल्ली में चुनाव के बाद परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा तय शेड्यूल के मुताबिक 15 मई को दिल्ली को छोड़कर देश-विदेश के सभी केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा केवल दिल्ली केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। बाकी सभी तारीखों पर दिल्ली में परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगी।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 15 मई की परीक्षा स्थगित; दिल्ली के छात्रों के लिए नई तारीख का ऐलान
इससे पहले, एनटीए ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि, "यदि किसी उम्मीदवार को वेब पोर्टल से नवीनतम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है, तो उम्मीदवार को पहले से डाउनलोड किए गए CUET एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए और परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।"
CUET UG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
CUET (UG)-2024 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए वेबसाइट www.nta.ac.in और exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]CUET UG Exam 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 मई 17 एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड जानें
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस साल, कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल