CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी हाल टिकट 19 मार्च की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 10:03 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 19 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी पीजी 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से आयोजित की गई है, इस परीक्षा का आयोजन 28 मार्च तक किया जाएगा। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
एनटीए सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड में छात्र की फोटो, हस्ताक्षर, नाम, लिंग, रोल नंबर, परीक्षा का विषय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा का माध्यम, पता और परीक्षा केंद्र का कोड और रिपोर्टिंग समय दिया गया है। एनटीए ने बताया कि डाक के माध्यम से सीयूईटी पीजी हाल टिकट नहीं भेजा जाएगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट एनटीए को मेल आईडी cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
CUET PG Hall Ticket 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 19 मार्च सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘CUET PG एडमिट कार्ड 2024’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड 2024 का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
CUET PG Exam 2024: आवश्यक दस्तावेज
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हाल टिकट के साथ एग्जाम सेंटर पर पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार को परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल