Abhay Pratap Singh | March 14, 2024 | 10:30 PM IST | 2 mins read
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2024 (CUET PG 2024) परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 18 मार्च को आयोजित परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 18 मार्च को थिएटर, तेलुगु, योग और भारतीय ज्ञान प्रणाली (इंडियन नॉलेज सिस्टम) विषय के लिए आयोजित की जाएगी। CUET PG एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 157 विषयों के लिए आयोजित सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 के लिए 4,62,589 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी पीजी परीक्षा में 18 मार्च को उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में प्रत्येक पेपर के लिए शिफ्ट और समय की जांच कर सकते हैं:
विषय | शिफ्ट टाइमिंग |
|---|---|
थिएटर | शिफ्ट 1: सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक |
तेलुगु, योग | शिफ्ट 2: दोपहर 12:45 से 2:30 बजे तक |
भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) | शिफ्ट 3: शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 18 मार्च सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट एनटीए को मेल आईडी cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए देश के बाहर भी 24 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।