CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 17 मार्च की परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 05:40 PM IST | 1 min read
CUET PG 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 17 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 17 मार्च को तीन शिफ्ट में सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम पहली पाली में सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरी पाली में दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, तीसरी पाली की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6:15 बजे तक होगी।
CUET PG 2024: परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित की जाएगी। 75 प्रश्नों के लिए पेपर कुल 300 अंकों का होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में किया जाएगा।
CUET PG Admit Card 2024: एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 17 मार्च के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- CUET PG ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET PG एडमिट कार्ड 2024 के लिंक का चयन करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड 2024 का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में एक सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को सुधार के लिए परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।
अगली खबर
]Gujarat Police Recruitment 2024: गुजरात में सब-इंस्पेक्टर समेत 12,472 पदों पर होगी भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें
गुजरात पुलिस भर्ती अभियान के तहत सब-इंस्पेक्टर के पद पद आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल