Trusted Source Image

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न जानें

Saurabh Pandey | January 13, 2026 | 04:27 PM IST | 2 mins read

सीयूईटी पीजी परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 75 प्रश्न होंगे। भाषा विषयों से संबंधित प्रश्नों और आचार्य शास्त्र के प्रश्नों को छोड़कर, प्रश्न पत्रों के लिए किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर अंग्रेजी संस्करण को ही अंतिम माना जाएगा।

CUET PG 2026 परीक्षा मार्च 2026 में कई शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है। (आधिकारिक वेबसाइट)
CUET PG 2026 परीक्षा मार्च 2026 में कई शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का कल 14 जनवरी आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही CUET PG - 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। CUET PG – 2026 में कुल 157 विषय पेश किए जा रहे हैं।

CUET PG 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क (दो टेस्ट पेपर्स तक)
अतिरिक्त टेस्ट पेपर का शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर)
सामान्य (General)
1400 रुपये
700 रुपये
सामान्य-EWS / OBC-NCL
1200 रुपये
600 रुपये
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / थर्ड जेंडर
1100 रुपये
600 रुपये
दिव्यांग (PwD/ PwBD)
1000 रुपये
600 रुपये
भारत के बाहर
7000 रुपये
3500 रुपये

CUET PG 2026: एडमिट कार्ड विवरण

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

CUET PG 2026: परीक्षा तिथि, विवरण

CUET PG 2026 परीक्षा मार्च 2026 में कई शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है, इसलिए पात्रता के लिए समय पर आवेदन जमा करना महत्वपूर्ण है। CUET PG 2026 परीक्षा दो घंटे की होती है और इसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनका कुल अंक 300 होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। परीक्षाएं देशभर के 200 से अधिक शहरों में कई चरणों में आयोजित की जाती हैं।

Also read IIT JAM Admit Card 2026: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2026.iitb.ac.in पर जारी, 15 फरवरी को 2 शिफ्ट में एग्जाम

CUET PG-2026 के प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (द्विभाषी) होगा, सिवाय भाषाओं, एम.टेक/उच्च विज्ञान और आचार्य विषयों -हिंदू अध्ययन, बौद्ध अध्ययन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को छोड़कर। एम.टेक/उच्च विज्ञान के प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होंगे।

मानविकी, विज्ञान और सामान्य विषयों के प्रश्न पत्र द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे। सभी प्रश्न पत्रों में प्रश्नों की शुद्धता के लिए अंग्रेजी संस्करण को अंतिम माना जाएगा। भाषा विषयों को छोड़कर।

CUET PG 2026: मार्किंग स्कीम

प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 अंक दिए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कुल अंकों में से 1 अंक काटा जाएगा।अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। किसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए, उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त विकल्प चुनना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications