CUET PG 2025 Registration: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट बढ़ी, exams.nta.ac.in पर 8 फरवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 1, 2025 | 02:43 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 9 फरवरी रात 11:50 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी पीजी 2025 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अपडेट शेड्यूल के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब एनटीए सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in के माध्यम से 8 फरवरी तक सीयूईटी पीजी 2025 आवेदन फॉर्म सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
एनटीए ने जारी नोटिस में बताया कि, सीयूईटी पीजी 2025 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 9 फरवरी रात 11:50 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं और आवेदन फॉर्म में 10 से 12 फरवरी तक सुधार किया जा सकता है। इससे पहले, सीयूईटी पीजी 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि आजा यानी 1 फरवरी थी।
आधिकारिक सूचना में कहा गया, दिल्ली एचसी के आदेश के अनुसार एनटीए ने स्पष्ट किया कि आवेदन पत्र में लेखक के बारे में जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या/आईडी और योग्यता देना अनिवार्य नहीं है। एनटीए ने विश्वविद्यालयों से अनुरोध है कि वे अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए सार्वजनिक सूचना अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें।
एनटीए सीयूईटी 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में कराई जाएगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे।
सीयूईटी पीजी 2025 में कुल 157 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार NTA ने परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 300 से घटाकर 285 कर दी है। उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की वेबसाइट www.nta.ac.in या https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET PG 2025 Registration Last Date: कैसे आवेदन करें?
- उम्मीदवार सबसे पहले exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- अब, CUET (PG) - 2025 Portal लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार