CUET PG 2025 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर की कब आएगी? अभ्यर्थियों ने एनटीए से पूछे सवाल, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | April 10, 2025 | 10:35 PM IST | 2 mins read
प्रोविजनल सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसकी मदद से परीक्षा में अपने अंकों की गणना कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी आंसर की 2025 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ उम्मीदवारों ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एनटीए से पूछा है कि सीयूईटी पीजी आंसर की कब आएगी? सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा 13 मार्च से 1 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई।
सीयूईटी पीजी परीक्षा 157 विषयों के लिए हर दिन तीन शिफ्टों में कराई गई। कुल मिलाकर 43 शिफ्टों में यह परीक्षा आयोजित हुई। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट थी। एनटीए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर आंसर की जारी करेगी।
CUET PG 2025 Answer Key: पीडीएफ प्रारूप में जारी होगी आंसर की
सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर की 2025 एनटीए द्वारा पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। यदि उम्मीदवारों को एनटीए सीयूईटी पीजी आंसर की में कोई त्रुटि मिलती है, तो वे इसके खिलाफ अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी 2025 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को पिछले साल की अधिसूचना के अनुसार प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।
CUET PG Answer Key 2025: सीयूईटी आंसर की जारी करने की मांग
प्रोविजनल सीयूईटी पीजी 2025 आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसकी मदद से परीक्षा में अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। कुछ उम्मीदवार एनटीए से सीयूईटी पीजी आंसर की जारी करने की मांग कर रहे हैं।
एनटीए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की के साथ सीयूईटी पीजी रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। सीयूईटी 2025 रिस्पॉन्स शीट में उन प्रश्नों की सूची होती है जिनका छात्रों ने सीयूईटी 2025 पीजी परीक्षा में उत्तर दिया था।
अगर किसी अभ्यर्थी को सीयूईटी पीजी 2025 से जुड़ी कोई समस्या है तो वे 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वे helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा