CUET PG 2024 Toppers List: सीयूईटी पीजी टॉपर्स की सूची जारी, जानें सभी विषयवार टॉपर्स के नाम
Santosh Kumar | April 13, 2024 | 08:58 AM IST | 2 mins read
CUET PG Result 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा परिणामों के साथ सभी 157 विषयों के लिए विषयवार टॉपर्स के नाम भी जारी किए हैं। बता दें कि CUET PG Exam इस साल 11 से 28 मार्च के बीच आयोजित किया गया था।
CUET PG Result 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। सीयूईटी पीजी 2024 परिणाम एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया गया है।
एनटीए ने 12 अप्रैल को ही सीयूईटी पीजी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी थी। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। सीयूईटी परीक्षा टॉपर्स सूची सभी 157 विषयों के लिए उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से देख सकते हैं- http://surl.li/sntwn
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए, CUET PG परीक्षा लगभग 4,62,603 अद्वितीय पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें से 7,68,414 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। परीक्षा में कुल 190 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया। इसका विवरण नीचे दिया गया है-
- केन्द्रीय विश्वविद्यालय - 39
- राज्य सरकार के विश्वविद्यालय - 39
- सरकारी संस्थाएँ - 15
- अन्य (निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय) - 97
CUET PG Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके CUET PG परिणाम आसानी से देख सकते हैं-
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर, Sign in पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- इसके बाद कैंडिडेट “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोर कार्ड में दिए गए अंक, योग्यता स्थिति और विवरण जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]CUET PG Result 2024 Out: सीयूईटी पीजी रिजल्ट pgcuet.samarth.ac.in पर एनटीए ने किया जारी, स्कोर जांचें
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 स्कोर (CUET PG Score 2024) के माध्यम से देश भर के कुल 190 विश्वविद्यालयों के पीजी कार्यक्रमों में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें