CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण समय सीमा 10 फरवरी तक बढ़ी, एनटीए ने जारी की अधिसूचना
Santosh Kumar | February 9, 2024 | 09:52 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी 2024 (पोस्टग्रेजुएट के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। छात्र सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान 11 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी तक खुलेगी।
CUET PG 2024: आवेदन प्रक्रिया
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
-
CUET PG 2024 के लिए "Register" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
-
भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2024 कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख तीन बार बढ़ा दी है। इससे पहले एनटीए ने आवेदन की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी की थी। एनटीए के जारी नोटिस के मुताबिक CUET PG 2024 सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी तक खुली रहेगी।
विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल