CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 के लिए एनटीए ने परीक्षा केंद्र के रूप में गुरुग्राम और श्रीनगर का नाम जोड़ा
Santosh Kumar | January 18, 2024 | 02:53 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, वे सुधार विंडो खुलने पर परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं।
CUET PG 2024: अगर आपने CUET PG के लिए आवेदन किया है तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) 2024 के लिए परीक्षा केंद्र बढ़ा दिए हैं। इसके लिए एनटीए ने दो नए टेस्ट शहर जोड़े हैं।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कई उम्मीदवारों और हितधारकों द्वारा एनटीए से अधिक परीक्षण शहर जोड़ने का अनुरोध किया गया था। जिसे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्वीकार कर लिया है, नए टेस्टिंग शहरों में हरियाणा के गुरुग्राम और उत्तरखंड के श्रीनगर को शामिल किया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं, वे सुधार विंडो खुलने पर परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। एनटीए ने कहा, “एनटीए उम्मीदवारों को उनके द्वारा चुने गए परीक्षा शहर आवंटित करने का प्रयास करेगा।
“सेंटर सिटी के आवंटन के संबंध में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा।”आप ज्यादा जानकारी के लिए CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच