CUET PG 2024 Answer Key: सीयूईटी पीजी आंसर-की कल हो सकती है जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Santosh Kumar | April 3, 2024 | 12:38 PM IST | 1 min read
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी कल यानी 4 अप्रैल को जारी की जा सकती है। एनटीए ने इस बार सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की थी। परीक्षा में 4.62 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
CUET PG 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों में 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यह उत्तर कुंजी अनंतिम होगी, यानी इस पर आपत्ति की जा सकती है। इसके जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं और अगर उन्हें कोई उत्तर गलत लगता है तो वे उस पर आपत्ति भी कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो उसे बदलकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा दोबारा आंसर की जारी की जाएगी। यह अंतिम उत्तर कुंजी होगी जिसके आधार पर उम्मीदवार अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं।
CUET PG 2024 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET PG 2024 Answer Key जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- शीर्ष पर Sign In पर क्लिक करें।
- 'CUET PG 2024 Answer Key Link' पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और अपने अंको की जांच करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल