CTET Admit Card 2024: सीटेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | July 3, 2024 | 07:39 AM IST | 1 min read
बोर्ड पहले ही 24 जून को CTET जुलाई 2024 सिटी स्लिप जारी कर चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से CTET जुलाई 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जुलाई 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपना सीटीईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सीटीईटी जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक भी प्रदान करेगा।
उम्मीदवारों को अपने सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 को सरकारी आईडी प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड या पासपोर्ट के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
CTET July 2024 Admit Card: परीक्षा तिथि
सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा 7 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बतादें कि बोर्ड पहले ही 24 जून को CTET जुलाई 2024 सिटी स्लिप जारी कर चुका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से CTET जुलाई 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। CTET 2024 सिटी स्लिप में परीक्षा शहर और केंद्र का विवरण होता है जहां परीक्षा आयोजित की जाएगी।
CTET July 2024 Admit Card: सीटेट परीक्षा पैटर्न
सीटेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो साल में दो बार जनवरी और जुलाई में आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर- I, कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए और पेपर- II, कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वालों के लिए आयोजित किया जाता है।
प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) शामिल होते हैं। मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार