CTET Exam 2026 LIVE: सीटेट पेपर 1, 2, क्वेश्चन पेपर, आंसर की, एनालिसिस जारी, पासिंग मार्क्स
Santosh Kumar | February 7, 2026 | 10:35 PM IST | 6 mins read
उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपना सीटेट एडमिट कार्ड 2026 साथ ले जाएं, क्योंकि बिना वैलिड हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check NowCTET Exam 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) आज आयोजित किया जा रहा है। सीटीईटी परीक्षा का यह 21वां एडिशन है, जिसका आयोजन 7 और 8 फरवरी को, देश भर के 140 शहरों में ऑफलाइन मोड में किया जा रहा है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हो रही है। सीटेट शिफ्ट 1 पेपर 2 परीक्षा समाप्त हो गई है। शिफ्ट 2 (पेपर-1) परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
गेट्स रिपोर्टिंग टाइम पर खुलेंगे और परीक्षा शुरू होने के बाद कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे कम से कम 1-2 घंटे पहले केंद्र पहुंचें, क्योंकि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग में समय लग सकता है।
सीटीईटी पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) और पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) आज आयोजित किया जा रहा है। उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और अपना एडमिट कार्ड साथ लाएं, क्योंकि बिना वैलिड हॉल टिकट के एंट्री नहीं दी जाएगी।
CTET Dress Code 2026: सीटेट ड्रेस कोड, प्रतिबंधित वस्तुएं
ड्रेस कोड सख्त है ताकि फ्रिस्किंग आसान हो। अभ्यर्थी हल्के रंग के सरल कपड़े पहनें, जैसे हाफ-स्लीव शर्ट/टॉप, बिना मेटल के बटन या जिप वाले। भारी लेयरिंग, फुल स्लीव, मेटल एक्सेसरीज, बड़े बटन, एम्ब्रॉयडरी या कई जेब वाले कपड़े न पहनें।
खुले सैंडल, चप्पल या फ्लैट फुटवियर पहनें; जूते, बूट, स्नीकर्स और हाई हील्स की इजाजत नहीं है। महिला उम्मीदवारों की तलाशी महिला स्टाफ लेंगी। किसी भी परेशानी से बचने के लिए सादे और आरामदायक कपड़े चुनें।
इसके अलावा सीटीईटी 2026 परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, किताबें, नोट्स, चिट्स, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, ज्वेलरी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
CTET Exam Guidelines 2026: सीटेट एग्जाम गाइडलाइंस 2026
अपने साथ केवल एक नीला/काला बॉलपॉइंट पेन, एक ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल (बिना लेबल वाली), और जरूरी डॉक्यूमेंट्स ही ले जाएं। कोई भी गैर-जरूरी चीज मिलने पर परीक्षा रद्द हो सकती है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स में अपना सीटीईटी एडमिट कार्ड जरूर साथ लाएं। इसके अलावा एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर उल्लिखित आईडी ही मान्य होगी।
यदि दिव्यांग (पीडबल्यूडी) अभ्यर्थी हैं तो स्क्राइब और अतिरिक्त समय की सुविधा के लिए संबंधित प्रमाणपत्र साथ रखें। एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देश पढ़ें और पालन करें। परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट पर सही तरीके से बबल भरें।
February 7, 2026 | 10:35 PM IST
CTET Exam Date 2026: शिफ्ट टाइमिंग्स क्या हैं?
सीबीएसई सीटेट पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी पाली में पेपर-1 लिया जाएगा, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
February 7, 2026 | 08:52 PM IST
डिजीलॉकर पर मिलेगी सीटेट मार्कशीट
उम्मीदवार डिजीलॉकर के माध्यम से अपनी सीटेट की डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई आमतौर पर दस्तावेज उपलब्ध होने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजता है। इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड और प्रमाण पत्र उमंग मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
February 7, 2026 | 08:03 PM IST
सीटेट के पहले दिन की परीक्षा संपन्न
सीबीएसई सीटेट के पहले दिन की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। कल परीक्षा का दूसरा दिन है। उम्मीदवारों कों समय से परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
February 7, 2026 | 07:00 PM IST
बिहार के वैशाली में दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द
केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते बिहार के वैशाली (हाजीपुर) में दो केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026 के पेपर 2 की परीक्षा रद्द कर दी है।
February 7, 2026 | 06:14 PM IST
सीटेट परीक्षा के बार में...
सीटीईटी परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो केंद्र सरकार के स्कूलों और सीटीईटी स्कोर स्वीकार करने वाले अन्य संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं। परीक्षा में दो पेपर होते हैं: पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए।
February 7, 2026 | 05:02 PM IST
20 भाषाओं में सीटीईटी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाती है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, तमिल, तेलुगु, तिब्बती, कन्नड़, पंजाबी, संस्कृत, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, बांग्ला, गारो, खासी, मलयालम, मिज़ो, गुजराती और उर्दू शामिल हैं।
February 7, 2026 | 03:52 PM IST
CTET Paper 2 Exam 2026: किन 2 सेंटरों पर स्थगित हुई परीक्षा?
वैशाली (हाजीपुर) के 2 केंद्रों (125016 - सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर और 125014 - लक्ष्या इंटरनेशनल एकेडमी) पर कुछ अपरिहार्य कारणों से पेपर - 2 की परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी।
ये भी पढ़ें:-
CTET Exam 2026: सीटेट पेपर 2 की परीक्षा 2 सेंटरों पर स्थगित, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई डेट की घोषणा जल्द
February 7, 2026 | 03:33 PM IST
CTET Exam 2026: सीटेट पेपर 2 की परीक्षा 2 सेंटरों पर स्थगित
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने दो सेंटर्स पर सीटीईटी फरवरी 2026 पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है।
February 7, 2026 | 02:46 PM IST
सीटेट शिफ्ट 2 परीक्षा शुरू
सीटीईटी 2026 पेपर 1 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) भारत के 140 शहरों में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2026 का फरवरी सत्र आयोजित कर रहा है। यह परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रतिदिन दो शिफ्ट निर्धारित हैं।
February 7, 2026 | 01:53 PM IST
CTET OMR Sheet Download 2026: सीटीईटी ओएमआर शीट डाउनलोड 2026
सीटेट 2026 ओएमआर शीट अभी आधिकारिक रूप से डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की जा रही है।
February 7, 2026 | 01:31 PM IST
CTET Passing Marks for OBC: सीटीईटी पासिंग मार्क्स ओबीसी के लिए
ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सीटीईटी 2026 परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 82 अंक की आवश्यकता होती है।
February 7, 2026 | 01:26 PM IST
CTET Exam Guidelines 2026: सीटेट परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
सीटीईटी 2026 परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेन ड्राइव, किताबें, नोट्स, चिट्स, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, ज्वेलरी या कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
February 7, 2026 | 12:46 PM IST
CTET Question Papers With Answer Key: सीटीईटी प्रश्न पत्र उत्तर कुंजी के साथ
सीटीईटी फरवरी 2026 की परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। इसके प्रश्न पत्र और आधिकारिक उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
February 7, 2026 | 12:24 PM IST
CTET Dress Code 2026: सीटेट ड्रेस कोड
अभ्यर्थी हल्के रंग के सरल कपड़े पहनें, जैसे हाफ-स्लीव शर्ट/टॉप, बिना मेटल के बटन या जिप वाले। भारी लेयरिंग, फुल स्लीव, मेटल एक्सेसरीज, बड़े बटन, एम्ब्रॉयडरी या कई जेब वाले कपड़े न पहनें।
February 7, 2026 | 12:01 PM IST
CTET Shift 1 Paper 2 Concluded: सीटेट फरवरी 7 शिफ्ट 1 समाप्त
सीबीएसई द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 आज आयोजित किया जा रहा है। सीटेट शिफ्ट 1 परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो गई है।
February 7, 2026 | 11:37 AM IST
CTET Hall Ticket Download 2026: सीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड 2026
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- सीटेट एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- किसी भी गड़बड़ी के मामले में, बोर्ड हेल्पलाइन से संपर्क करें।
February 7, 2026 | 11:09 AM IST
CTET Paper 2 Answer Key PDF 2026: सीटेट शिफ्ट 1 आंसर की कैसे देख सकेंगे?
सीटेट शिफ्ट 1 आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
February 7, 2026 | 10:35 AM IST
CTET Answer Key PDF 2026: सीटेट पेपर 2 आंसर की पीडीएफ
सीटेट पेपर 2 आंसर की 2026 परीक्षा के कुछ दिनों बाद सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है।
February 7, 2026 | 10:13 AM IST
CTET Hall Ticket Download 2026: सीटेट हॉल टिकट डाउनलोड 2026
सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे।
February 7, 2026 | 09:30 AM IST
CTET Paper 2 Exam 2026: सीटेट पेपर-2 परीक्षा शुरू
सीटेट फरवरी 7 पेपर-2 परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो गई है और 12 बजे तक चलेगी। दोपहर की शिफ्ट (पेपर-1) रिपोर्टिंग टाइम 12:30 बजे है।
February 7, 2026 | 09:17 AM IST
CTET Syllabus 2026: सीटीईटी सिलेबस 2026 कहां देखें?
सीटीईटी की वेबसाइट पर 'Information Bulletin' सेक्शन में विस्तृत सिलेबस (Paper 1 और Paper 2) पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
February 7, 2026 | 08:51 AM IST
CTET Admit Card 2026 Sarkari Result: सीटेट एडमिट कार्ड 2026 सरकारी रिजल्ट
सीटेट एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। सीटेट हॉल टिकट 2026 उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
February 7, 2026 | 08:26 AM IST
CTET Previous Year Question Paper: सीटीईटी पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र कहां मिलेगा?
सीटीईटी के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए सबसे विश्वसनीय स्रोत आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in है, जहां 2018 से 2024 तक के पेपर उपलब्ध हैं।
February 7, 2026 | 08:06 AM IST
CTET Negative Marking: सीटेट नेगेटिव मार्किंग क्या है?
सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा के दौरान सीटेट ओएमआर शीट पर सही तरीके से बबल भरें, क्योंकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है इसलिए सभी प्रश्नों का प्रयास करें।
February 7, 2026 | 07:43 AM IST
CTET OMR Sheet 2026: सीटीईटी ओएमआर शीट कैसे भरें?
सीटीईटी ओएमआर शीट में उम्मीदवार गोले को पूरी तरह से भरें। आधा भरा हुआ गोला, क्रॉस (X) या टिक (✔) मार्क कंप्यूटर द्वारा मान्य नहीं होगा।
February 7, 2026 | 07:30 AM IST
CTET Paper Time 2026: सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का समय
सीटेट पेपर-2 की परीक्षा 9:30 बजे से 12 बजे तक चलेगी। सीटीईटी पेपर-1 की परीक्षा 2:30 बजे से 5 बजे तक होगी।
February 7, 2026 | 07:18 AM IST
CTET Admit Card 2026 Link 2: सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक 2
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक 2 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
February 7, 2026 | 07:05 AM IST
CBSE CTET Entry Time 2026: सीटीईटी प्रवेश समय क्या है?
सुबह की शिफ्ट के लिए गेट 7:30 बजे पर और दोपहर की शिफ्ट के लिए 12:30 बजे पर खुलेंगे, और सीटीईटी 2026 परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं होगी।
February 7, 2026 | 07:01 AM IST
CTET Exam 2026 Live Updates: सीटेट परीक्षा 2 शिफ्ट में आज
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा आयोजित सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) आज से शुरू हो गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी