CTET 2024 Answer Key: सीटेट प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | July 26, 2024 | 02:36 PM IST | 1 min read
सीबीएसई सीटेट जुलाई परीक्षा 7 जुलाई 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल यानी 27 जुलाई को बंद होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों को लगता है कि सीटेट आंसर-की 2024 में कोई गड़बड़ी है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए इसे चुनौती दे सकते हैं। सीटेट 2024 आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीबीएसई सीटेट जुलाई परीक्षा 7 जुलाई 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में 20 भाषाओं में आयोजित की गई थी। पेपर II सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर I दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित किया गया था।
CTET 2024 Answer Key: आपत्ति शुल्क
सीटीईटी आंसर-की 2024 से असंतुष्ट उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1000 रुपये आपत्ति शुल्क देना होगा। चुनौती शुल्क क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से जमा करना आवश्यक है। एक बार भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
आपत्ति शुल्क का भुगतान किए बिना और किसी अन्य माध्यम (ईमेल/पत्र/प्रतिनिधित्व) के माध्यम से प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ प्राप्त चुनौतियों की जांच करेंगे और अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करेंगे। सीटेट परिणाम, अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार घोषित किया जाएगा।
Also read CTET 2024 Answer Key: सीबीएसई सीटेट प्रोविजनल आंसर-की ctet.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CTET 2024 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीटीईटी 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी की जांच और आपत्तियां उठा सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, Submit Key Challenge (CTET July-2024) लिंक पर क्लिक।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- त्रुटि के मामले में CTET 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें